सहसपुर लोहारा के सत्यप्रकाश तिवारी को भाजपा चिकित्सा प्रकोष्ठ में जिला सह संयोजक का मिला दाइत्व,पढ़े पुरा समाचार..?
सहसपुर लोहारा, कबीरधाम। भारतीय जनता पार्टी के सक्रिय कार्यकर्ता सत्यप्रकाश तिवारी को भाजपा चिकित्सा प्रकोष्ठ में जिला सह संयोजक का महत्वपूर्ण दायित्व सौंपा गया है। उनके नियुक्ति की घोषणा होते ही क्षेत्र के भाजपा कार्यकर्ताओं एवं समर्थकों में खुशी का माहौल देखा जा रहा है।
पार्टी संगठन द्वारा सत्यप्रकाश तिवारी की सक्रियता, संगठन के प्रति समर्पण तथा सामाजिक कार्यों में निरंतर सहभागिता को देखते हुए यह जिम्मेदारी प्रदान की गई है। लंबे समय से वे भाजपा की विभिन्न गतिविधियों में सक्रिय भूमिका निभाते आ रहे हैं और क्षेत्र में जनसंपर्क के साथ सामाजिक सेवा के कार्यों में भी अग्रणी रहे हैं।

नियुक्ति के बाद भाजपा कार्यकर्ताओं ने उन्हें बधाई एवं शुभकामनाएं दीं। कार्यकर्ताओं का कहना है कि सत्यप्रकाश तिवारी के अनुभव और कार्यशैली से संगठन को मजबूती मिलेगी तथा चिकित्सा प्रकोष्ठ के माध्यम से आमजन तक बेहतर स्वास्थ्य सेवाओं और जागरूकता कार्यक्रमों को पहुंचाने में मदद मिलेगी।
सत्यप्रकाश तिवारी ने पार्टी नेतृत्व का आभार व्यक्त करते हुए कहा कि संगठन ने जो विश्वास उन पर जताया है, उस पर वे पूरी निष्ठा और ईमानदारी से खरा उतरने का प्रयास करेंगे। उन्होंने कहा कि पार्टी की रीति-नीति और जनसेवा के उद्देश्यों को लेकर वे निरंतर कार्य करते रहेंगे तथा संगठन को मजबूत बनाने में अपनी सक्रिय भूमिका निभाएंगे।
उनकी नियुक्ति पर क्षेत्र के जनप्रतिनिधियों, भाजपा पदाधिकारियों एवं समर्थकों ने हर्ष व्यक्त करते हुए उज्ज्वल कार्यकाल की शुभकामनाएं दी हैं।


