आम महोत्सव–2026: युवा शक्ति के उत्साह और संगठनात्मक एकजुटता का प्रतीक बना आयोजन, भारी बारिश में भी युवाओं ने दिखाया जोश – विधायक भावना बोहरा.

आम भारतीय संस्कृति, कृषि और ग्रामीण अर्थव्यवस्था का महत्वपूर्ण आधार

पंडरिया, 03 जुलाई 2026। पंडरिया विधानसभा क्षेत्र में भारतीय जनता युवा मोर्चा द्वारा आयोजित “आम महोत्सव–2026” उत्साह, ऊर्जा और संगठनात्मक आत्मीयता का अनूठा उदाहरण बनकर सामने आया। विधायक भावना बोहरा के मार्गदर्शन में कनक भवन, पंडरिया में आयोजित इस महोत्सव में भाजपा युवा मोर्चा के पदाधिकारियों, कार्यकर्ताओं और बड़ी संख्या में युवा साथियों ने भाग लेकर संगठन की मजबूती और आपसी समन्वय का परिचय दिया।

भारी बारिश के बावजूद कार्यक्रम में युवाओं का उत्साह देखते ही बना। पूरे आयोजन के दौरान युवाओं ने विभिन्न समूह खेलों, रोचक प्रतियोगिताओं, संवाद सत्रों और मनोरंजक गतिविधियों में बढ़-चढ़कर हिस्सा लिया। विजेता प्रतिभागियों को पुरस्कार देकर सम्मानित भी किया गया। कार्यक्रम में उपस्थित सभी लोगों ने आम की विभिन्न किस्मों और स्वादों का आनंद लेते हुए आपसी संवाद और आत्मीयता को और मजबूत किया।

कार्यकर्ताओं की एकजुटता ही भाजपा की सबसे बड़ी ताकत: भावना बोहरा

कार्यक्रम को संबोधित करते हुए विधायक भावना बोहरा ने कहा कि भारतीय जनता पार्टी की सबसे बड़ी शक्ति उसके समर्पित कार्यकर्ता और ऊर्जावान युवा हैं। संगठन तभी मजबूत बनता है, जब कार्यकर्ताओं के बीच विश्वास, संवाद और पारिवारिक वातावरण विकसित होता है। उन्होंने कहा कि “आम महोत्सव–2026” इसी उद्देश्य को साकार करने का एक सार्थक प्रयास है।

उन्होंने कहा कि युवा केवल राजनीतिक परिवर्तन के वाहक नहीं हैं, बल्कि सामाजिक चेतना और राष्ट्र निर्माण की सबसे बड़ी शक्ति भी हैं। ऐसे आयोजन युवाओं को एक-दूसरे के अनुभवों से सीखने, संगठन के प्रति अपनी प्रतिबद्धता मजबूत करने और समाज के बीच सकारात्मक ऊर्जा के साथ कार्य करने की प्रेरणा देते हैं।

भारतीय संस्कृति में आम का विशेष महत्व

विधायक भावना बोहरा ने कहा कि आम केवल फलों का राजा ही नहीं, बल्कि भारतीय संस्कृति, कृषि और ग्रामीण अर्थव्यवस्था का महत्वपूर्ण आधार भी है। भारतीय परंपरा में आम के पेड़ का विशेष धार्मिक और सांस्कृतिक महत्व है। मांगलिक अवसरों पर आम की पत्तियों से तोरण बनाए जाते हैं तथा पूजा-अर्चना और हवन में आम की सूखी लकड़ियों का उपयोग किया जाता है।

उन्होंने कहा कि भारतीय संस्कृति हमें प्रकृति के संरक्षण, पर्यावरण संतुलन और प्राकृतिक संसाधनों के सम्मान का संदेश देती है। ऐसे आयोजनों के माध्यम से युवाओं को अपनी सांस्कृतिक विरासत से जोड़ने के साथ-साथ पर्यावरण संरक्षण के प्रति भी जागरूक किया जाता है।

‘एक पेड़ माँ के नाम’ अभियान का किया उल्लेख

भावना बोहरा ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी द्वारा चलाए जा रहे ‘एक पेड़ माँ के नाम’ अभियान का उल्लेख करते हुए कहा कि यह अभियान प्रकृति संरक्षण और पर्यावरण संवर्धन की दिशा में महत्वपूर्ण पहल है। साथ ही उन्होंने मुख्यमंत्री विष्णु देव साय द्वारा प्रदेश की सांस्कृतिक विरासत के संरक्षण तथा किसानों को आत्मनिर्भर बनाने के लिए संचालित जनकल्याणकारी योजनाओं की भी सराहना की।

उन्होंने कहा कि इन योजनाओं और अभियानों को जन-जन तक पहुंचाने में भाजपा युवा मोर्चा के कार्यकर्ताओं की महत्वपूर्ण भूमिका रही है।

युवाओं से राष्ट्र निर्माण में सक्रिय भूमिका निभाने का आह्वान

विधायक ने युवाओं से आह्वान किया कि वे केवल व्यक्तिगत विकास तक सीमित न रहें, बल्कि समाज, राष्ट्र और अंतिम व्यक्ति के कल्याण के लिए भी अपनी ऊर्जा समर्पित करें। उन्होंने कहा कि सेवा, समर्पण, संगठन और संस्कार भारतीय जनता पार्टी की कार्यशैली की आधारशिला हैं और युवा पीढ़ी इन मूल्यों को आगे बढ़ाने में महत्वपूर्ण भूमिका निभा सकती है।

उन्होंने कहा कि संगठन की मजबूती आपसी संवाद, सहभागिता और साझा अनुभवों से विकसित होती है। जब कार्यकर्ता एक साथ बैठते हैं, सीखते हैं और भविष्य की दिशा तय करते हैं, तब संगठन नई ऊर्जा और नए संकल्प के साथ आगे बढ़ता है।

संगठनात्मक संस्कृति और सामाजिक समरसता को मिला बढ़ावा

कार्यक्रम के समापन पर विधायक भावना बोहरा ने कहा कि “आम महोत्सव–2026” केवल एक सांस्कृतिक आयोजन नहीं, बल्कि युवा शक्ति के सम्मान, संगठनात्मक संस्कृति के विस्तार और सामाजिक समरसता को मजबूत करने की दिशा में एक सार्थक पहल है। उन्होंने भाजपा युवा मोर्चा पंडरिया विधानसभा के सभी पदाधिकारियों एवं कार्यकर्ताओं को सफल आयोजन के लिए बधाई और शुभकामनाएं दीं।

ये रहे प्रमुख अतिथि

कार्यक्रम में भाजपा युवा मोर्चा प्रदेश उपाध्यक्ष पीयूष सिंह ठाकुर, जिला पंचायत सदस्य रोशन दुबे, युवा मोर्चा जिला महामंत्री अमित चंद्रवंशी, थानेश्वर जायसवाल, भाजपा अनुसूचित जाति मोर्चा जिला अध्यक्ष महेंद्र धृतलहरे, युवा मोर्चा के सभी मंडल अध्यक्ष, मंडल महामंत्री, भाजपा पदाधिकारी, जनप्रतिनिधि एवं बड़ी संख्या में कार्यकर्ता उपस्थित रहे।

About The Author

You may have missed

error: Content is protected !!