स.लोहारा में कल राजीव गांधी की 82वीं जयंती पर कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने किया स्मरण, पौधरोपण व मरीजों को फल वितरण किया गया..
सहसपुर लोहारा/कबीरधाम, 20 अगस्त 2026 (गुरुवार)। आधुनिक भारत के स्वप्नदृष्टा एवं पूर्व प्रधानमंत्री, भारत रत्न स्वर्गीय राजीव गांधी की 82वीं जयंती के अवसर पर कांग्रेस कार्यकर्ताओं द्वारा विभिन्न कार्यक्रमों का आयोजन किया गया। इस अवसर पर ब्लॉक कांग्रेस कमेटी के नेतृत्व में राजीव गांधी के चित्र पर तिलक लगाकर एवं माल्यार्पण कर उन्हें श्रद्धांजलि अर्पित की गई। साथ ही दीप प्रज्वलित कर उनके विचारों और देश के प्रति योगदान को याद किया गया।

कार्यक्रम के दौरान पर्यावरण संरक्षण का संदेश देते हुए फलदार पौधे का रोपण भी किया गया। इसके अलावा अस्पताल पहुंचकर मरीजों को फल वितरित किए गए और उनके शीघ्र स्वास्थ्य लाभ की कामना की गई। कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने कहा कि राजीव गांधी ने देश को आधुनिक तकनीक, संचार एवं सूचना क्रांति की दिशा में आगे बढ़ाने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाई।
कांग्रेस नेताओं एवं पदाधिकारियों की रही उपस्थिति
कार्यक्रम में प्रदेश कांग्रेस कमेटी अध्यक्ष दीपक बैज, नेता प्रतिपक्ष चरणदास महंत, पूर्व मुख्यमंत्री भूपेश बघेल, पूर्व कैबिनेट मंत्री मोहम्मद अकबर, जिला संगठन प्रभारी पदम कोठारी तथा जिला कांग्रेस कमेटी अध्यक्ष नवीन जायसवाल के मार्गदर्शन में कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने कार्यक्रम में सहभागिता की।

कार्यक्रम का नेतृत्व ब्लॉक कांग्रेस कमेटी अध्यक्ष सौखीलाल साहू ने किया। उनके साथ ब्लॉक प्रभारी नेतराम जंघेल, मंडल अध्यक्ष भगवान सिंह पटेल, गब्बर भाई, अब्दुल मजीद खान, महामंत्री उत्तरा नेताम, जिला सचिव भारत वर्मा, सेक्टर अध्यक्ष छबी लाल साहू, सेक्टर अध्यक्ष ईश्वरी साहू, जनपद सदस्य पुनक झरिया, जनपद सदस्य शंभू पटेल, सेक्टर अध्यक्ष सुरेश पटेल, मोहम्मद खान, उपाध्यक्ष मोहन निषाद, प्रमोद पाली, पार्षद रोशन वैष्णव, ब्लॉक महामंत्री डाकेश्वर श्रीवास, भूखन लाल रजक, राकेश पटेल, फत्ते लाल साहू, उपाध्यक्ष राजू पुनाचा, पूर्व एल्डरमैन चंद्रशेखर नागराज, कमलेश साहू, पूर्व प्रवक्ता राकेश मोहन श्रीवास्तव, राकेश साहू सहित बड़ी संख्या में ब्लॉक कांग्रेस कमेटी के पदाधिकारी एवं कार्यकर्ता उपस्थित रहे।
राजीव गांधी के योगदान को किया याद
कांग्रेस नेताओं ने कहा कि राजीव गांधी का जीवन देश के विकास और आधुनिक भारत के निर्माण के लिए समर्पित रहा। उन्होंने युवाओं को देश की प्रगति में भागीदारी के लिए प्रेरित किया तथा तकनीकी और संचार के क्षेत्र में दूरगामी बदलाव की नींव रखी। उनकी जयंती पर आयोजित कार्यक्रमों के माध्यम से कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने उनके विचारों और देशहित में किए गए कार्यों को आगे बढ़ाने का संकल्प लिया।

कार्यक्रम के अंत में उपस्थित कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने राजीव गांधी के आदर्शों पर चलने तथा जनसेवा के कार्यों को निरंतर आगे बढ़ाने का संकल्प लिया।


