कबीरधाम के ग्राम रोकनी में महिला की हत्या का सनसनीखेज मामला उजागर, आरोपी गिरफ्तार,पढ़े पुरा समाचार…?

कवर्धा, 02 मई 2026।   जिला कबीरधाम के थाना कुकदूर क्षेत्र अंतर्गत ग्राम रोकनी में एक महिला की संदिग्ध मृत्यु के मामले में पुलिस ने त्वरित कार्रवाई करते हुए हत्या की गुत्थी सुलझा ली है। मामले में एक महिला आरोपी को गिरफ्तार कर न्यायालय के समक्ष प्रस्तुत किया गया है।

प्राप्त जानकारी के अनुसार, सोनकली बैगा (22 वर्ष), पति जेठूराम बैगा, निवासी ग्राम रोकनी को गंभीर हालत में जिला अस्पताल कवर्धा में भर्ती कराया गया था, जहां 27 अप्रैल 2026 को उपचार के दौरान उसकी मृत्यु हो गई। प्रारंभिक रूप से यह मामला संदिग्ध परिस्थितियों में मौत का प्रतीत हो रहा था, जिसके बाद पुलिस ने मर्ग कायम कर जांच शुरू की।

जांच के दौरान सामने आया कि मृतिका का अपने पड़ोसी अर्जुन बैगा के साथ अवैध संबंध था। 21 अप्रैल 2026 को अर्जुन बैगा की पत्नी मंदाकिनी बैगा ने दोनों को आपत्तिजनक स्थिति में देख लिया, जिससे विवाद उत्पन्न हो गया। बताया जा रहा है कि इसी विवाद के दौरान आरोपी मंदाकिनी बैगा ने गुस्से में आकर बांस के डंडे से सोनकली बैगा की पिटाई कर दी।

मारपीट में गंभीर रूप से घायल होने के बाद सोनकली अपने घर पहुंची, जहां परिजनों ने उसे तत्काल अस्पताल में भर्ती कराया। हालांकि, इलाज के दौरान उसकी मौत हो गई। पोस्टमार्टम रिपोर्ट और अन्य साक्ष्यों के आधार पर पुलिस ने मामले को हत्या में परिवर्तित कर आरोपी की तलाश शुरू की।

पुलिस ने तत्परता दिखाते हुए आरोपी मंदाकिनी बैगा को हिरासत में लेकर पूछताछ की, जिसमें उसने अपना जुर्म कबूल कर लिया। इसके बाद विधिवत कार्रवाई करते हुए उसे गिरफ्तार कर न्यायालय में पेश किया गया।

इस पूरे मामले में पुलिस अधीक्षक धर्मेंद्र सिंह के निर्देशन, अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक पुष्पेंद्र बघेल एवं अमित पटेल तथा पुलिस अनुविभागीय अधिकारी पंडरिया भूपत सिंह के मार्गदर्शन में थाना प्रभारी निरीक्षक संग्राम सिंह एवं थाना कवर्धा व कुकदूर पुलिस टीम ने महत्वपूर्ण भूमिका निभाई।

पुलिस की तत्परता से सुलझा मामला
पुलिस की त्वरित और प्रभावी कार्रवाई से एक जटिल मामला जल्द ही सुलझ गया, जिससे क्षेत्र में कानून व्यवस्था के प्रति विश्वास और मजबूत हुआ है।

About The Author

You may have missed

error: Content is protected !!