स्पोर्ट्स डेस्क, नई दिल्ली। Paras Mhambrey MI Bowling Coach। पारस म्हाम्ब्रे को मुंबई इंडियंस ने आईपीएल 2025 से पहले अपना बॉलिंग कोच बना लिया हैं। पारस अब मौजूदा गेंदबाजी कोच लसिथ मलिंगा के साथ काम करेंगे। मुंबई इंडियंस ने हाल ही में एक रिलीज जारी करते हुए इसकी जानकारी दी है। कुछ समय पहले मुंबई इंडियंस ने महेला जयवर्धन को हेड कोच की जिम्मेदारी दी।

एक आधिकारिक रिलीज में मुंबई इंडियंस ने कहा कि मुंबई इंडियंस ने आज गेंदबाजी कोच के रूप में पारस म्हाम्ब्रे की वापसी और नियुक्ति की घोषणा की। पारस जो मुख्य कोच महेला जयवर्धने के तहत कोचिंग टीम के हिस्से के रूप में मौजूदा समय में गेंदबाजी कोच लसिथ मलिंगा के साथ काम करेंगे।

पारस म्हाम्ब्रे पहले मुंबई इंडियंस कोचिंग टीम का हिस्सा थे। टीम ने आईपीएल 2013, चैंपियंस लीग टी20 (2011, 2013), उपविजेता फिनिश (2010), और आईपीएल में दो और प्लेऑफ मैच जीते थे। म्हाम्ब्रे की बॉलिंग कोच के कार्यकाल के दौरान भारत ने टी20 विश्व कप 2024 का खिताब जीता।

भारतीय टीम के पूर्व बॉलिंग कोच पारस म्हाम्ब्रे इससे पहले भी मुंबई टीम के कोचिंग स्टॉफ का चार साल तक हिस्सा रह चुके हैं। अब उन्हें फिर से मुंबई टीम में दोबारा वापसी की और उन्हें एक बड़ी जिम्मेदारी मिल गई है। म्हाम्ब्रे इस साल के अंत में होने जा रहे मेगा ऑक्शन में भी मौजूद रहेंगे। पिछले 12 सालों से उन्होंने महाराष्ट्र, बंगाल, बड़ौदा और विदर्भ को कोचिंग दी है।