पी.एम.श्री स्वामी आत्मानंद शासकीय अंग्रेजी माध्यम विद्यालय सहसपुर लोहारा के प्राचार्य–मनहरण लाल तुर्केले को मिला उत्कृष्ट प्राचार्य का पुरस्कार

पी.एम.श्री स्वामी आत्मानंद शासकीय अंग्रेजी माध्यम विद्यालय सहसपुर लोहारा के प्राचार्य–मनहरण लाल तुर्केले को मिला उत्कृष्ट प्राचार्य का पुरस्कार

कवर्धा/सहसपुर लोहारा- मुख्यमंत्री शिक्षा गौरव अलंकरण पुरस्कार योजना अन्तर्गत 25 अक्टूबर 2024 को कार्यालय संयुक्त संचालक शिक्षा संभाग दुर्ग (मंथन कक्ष) में पी.एम.श्री स्वामी आत्मानंद शासकीय अंग्रेजी माध्यम विद्यालय सहसपुर लोहारा के प्राचार्य मनहरण लाल तुर्केले को उत्कृष्ट प्राचार्य पुरस्कार से सम्मानित किया गया। सम्मान समारोह के मुख्य अतिथि दुर्ग संभागायुक्त सत्यनारायण राठौर, विशिष्ट अतिथि सेवानिवृत्त उपसंचालक शिक्षा हरिशंकर वर्मा, सहायक संचालक सत्यनारायण स्वामी, के के शुक्ला, कौशल चतुर्वेदी ने उत्कृष्ट प्राचार्य पुरस्कार में शील्ड, प्रशस्ति पत्र, श्रीफल, साल, एवम् धन राशि देकर सम्मानित किया।

मनहरण लाल तुर्केले को उत्कृष्ट प्राचार्य पुरस्कार से सम्मानित होने पर कलेक्टर महोदय, जिला शिक्षा अधिकारी योगदास साहू, सहायक संचालक एम के गुप्ता, यू आर चंद्राकर, एम आई एस सतीष यदु, जिला क्रीडा अधिकारी दिनेश साहू, विकास खंड शिक्षा अधिकारी संतोष कुमार भास्कर, शाला के समस्त स्टॉफ, जनप्रतिनिधियों और पालकों ने बधाई एवं शुभकामनाएं देते हुए हर्ष व्यक्त किया।

सहसपुर लोहारा नगर के सभी नागरिकों को प्राचार्य मनहरण लाल तुर्केले पर गर्व है 😊

 

—-विज्ञापन——विज्ञापन——विज्ञापन——विज्ञापन—-

About The Author

You may have missed

error: Content is protected !!