युवा मित्र मंडल कबीरधाम की नवीन कार्यकारिणी की घोषणा, संगठन विस्तार को मिलेगी नई दिशा,पढ़े पुरा समाचार..?
कवर्धा (कबीरधाम)- ऋग्वेदीय पूर्वाम्नाय गोवर्द्धनमठ पुरीपीठाधीश्वर श्रीमज्जगद्गुरु शंकराचार्य स्वामी श्री निश्चलानंद सरस्वती जी महाराज की अनुकम्पा तथा भगवान श्री जगन्नाथ जी के आशीर्वाद से युवा मित्र मंडल छत्तीसगढ़ की कबीरधाम जिला इकाई की प्रथम चरण कार्यकारिणी की घोषणा की गई है।
प्रदेश मंत्री कैलाश शर्मा एवं प्रदेश अध्यक्ष सुधीर सेंगर की सहमति से घोषित इस नई टीम को संगठनात्मक विस्तार, सामाजिक सेवा, धर्म जागरण, गौ सेवा, युवा नेतृत्व निर्माण तथा जनकल्याणकारी गतिविधियों को गति देने की जिम्मेदारी सौंपी गई है।

संगठन द्वारा जारी सूची के अनुसार सचिन श्रीवास्तव को कबीरधाम जिला अध्यक्ष नियुक्त किया गया है।

वहीं सागर साहु को कार्यकारी अध्यक्ष का दायित्व सौंपा गया है।

उपाध्यक्ष पद पर बालकदास चंदेल,

राकेश मेरावी

एवं नीलेश सोनी को जिम्मेदारी दी गई है।

मंत्री पद पर अंकुश विश्वकर्मा

एवं रोहन चंद्रवंशी को नियुक्त किया गया है।

आर्थिक एवं प्रशासनिक व्यवस्था को सुदृढ़ करने के लिए लोकेश जायसवाल को कोषाध्यक्ष तथा

दीपक यादव एवं

राजेश यादव को सह-कोषाध्यक्ष बनाया गया है।

संगठन के महत्वपूर्ण नमो मार्ग विभाग में राकेश जायसवाल को प्रमुख,

दीपक सोनी को सह प्रमुख

तथा राजा श्रीवास्तव को नमो मार्ग सह प्रमुख (मीडिया) की जिम्मेदारी सौंपी गई है।

विधिक एवं संगठनात्मक मार्गदर्शन के लिए सूरज साहु

एवं जयश्री सोनी को विधि सलाहकार सह प्रमुख नियुक्त किया गया है।

कार्यालय संचालन की जिम्मेदारी मनीष कुमार साहु को कार्यालय प्रमुख

तथा आनंद मंडावी

एवं बलराम चंद्रवंशी को कार्यालय सह प्रमुख के रूप में दी गई है।

गौ सेवा प्रकोष्ठ में भूपत पटेल को गौ सेवा प्रमुख

तथा सागर वर्मा

एवं पुष्कर शुक्ला को सह प्रमुख बनाया गया है।

साधु-संत एवं पुरोहित संपर्क के लिए अक्षत तिवारी को प्रमुख नियुक्त किया गया है।

सेवा कार्य प्रमुख का दायित्व सनत वर्मा

तथा अग्रज-अंत्यज स्नेह कार्य प्रमुख का दायित्व डॉ. शशिकांत शुक्ला को सौंपा गया है।

संगठन की धर्म रक्षा गतिविधियों के संचालन हेतु शिवा चंद्रवंशी को धर्म रक्षा दल प्रमुख

तथा दिनेश साहु को अस्त्र-शस्त्र विद्या प्रशिक्षण प्रमुख बनाया गया है।

हनुमंत दल के जिला प्रमुख के रूप में मनोज साहु,

जबकि दीपक ठाकुर

एवं दीपेश साहु को जिला सह प्रमुख नियुक्त किया गया है।

निखिल सोनी को सह प्रमुख,

सागर साहु को मित्रता प्रमुख तथा साकेत साहु को योग प्रमुख की जिम्मेदारी दी गई है।

क्षेत्रीय संगठन विस्तार के तहत पूरन पाली को कवर्धा शहर अध्यक्ष,

कोमल निर्मलकर को रेंगाखार अध्यक्ष

तथा गिरीश वर्मा को सहसपुर लोहारा अध्यक्ष नियुक्त किया गया है।

कार्यकारिणी की घोषणा के बाद संगठन पदाधिकारियों एवं कार्यकर्ताओं में उत्साह का माहौल है। नवनियुक्त पदाधिकारियों ने संगठन के उद्देश्यों को जन-जन तक पहुंचाने, सामाजिक समरसता को बढ़ावा देने, धार्मिक एवं सांस्कृतिक मूल्यों के संरक्षण तथा सेवा कार्यों को गति देने का संकल्प व्यक्त किया है। संगठन के वरिष्ठ पदाधिकारियों ने सभी नवदायित्वधारियों को शुभकामनाएं देते हुए विश्वास जताया कि नई टीम कबीरधाम जिले में संगठन को और अधिक मजबूत एवं सक्रिय बनाने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाएगी।


