Breaking newsLatest newsकबीरधामकवर्धाचुनावछत्तीसगढ़पंडरियाबड़ी खबरबोड़लाविभागीयशिक्षासहसपुर लोहारा

कबीरधाम जिले मे निर्वाचक नामावली का अंतिम प्रकाशन, मान्यता प्राप्त दलों को सौंपी गई मतदाता सूची,870 मतदान केंद्रों की फोटोयुक्त सूची की हार्डकॉपी और सॉफ्टकॉपी वितरित…

कवर्धा, 21 फरवरी 2026। भारत निर्वाचन आयोग, नई दिल्ली द्वारा 27 अक्टूबर 2025 को अर्हता तिथि 01 जनवरी 2026 के संदर्भ में निर्वाचक नामावलियों के विशेष गहन पुनरीक्षण (एसआईआर) कार्यक्रम की घोषणा की गई थी। निर्धारित कार्यक्रम के अनुसार 28 अक्टूबर 2025 से जिले में पुनरीक्षण कार्य प्रारंभ किया गया। कलेक्टर एवं जिला निर्वाचन अधिकारी गोपाल वर्मा के मार्गदर्शन में यह प्रक्रिया व्यवस्थित रूप से संपन्न हुई।

विशेष गहन पुनरीक्षण के दौरान जिले में कुल 6 लाख 71 हजार 601 मतदाताओं के लिए बीएलओ द्वारा घर-घर जाकर गणना पत्रक भरवाए गए। इनमें से 67 हजार 830 मतदाताओं के गणना पत्रक प्राप्त नहीं होने के कारण उनके नाम विलोपित करते हुए 23 दिसंबर 2025 को प्रारंभिक प्रकाशन किया गया। प्रारंभिक प्रकाशन के बाद ‘नो मैपिंग’ एवं ‘लॉजिकल एरर’ वाले प्रकरणों में संबंधित मतदाताओं को नोटिस जारी कर दस्तावेजों का सत्यापन कराया गया। सत्यापन उपरांत 21 फरवरी 2026 को निर्वाचक नामावली का अंतिम प्रकाशन किया गया।

विधानसभा क्षेत्र 71–पण्डरिया

विधानसभा क्षेत्र 71–पण्डरिया में कुल 423 मतदान भाग हैं। 23 दिसंबर 2025 के प्रारंभिक प्रकाशन के अनुसार यहां कुल 2 लाख 94 हजार 88 मतदाता दर्ज थे। इस दौरान 1 लाख 5 हजार 569 नोटिस जारी किए गए।

अंतिम प्रकाशन (21 फरवरी 2026) के अनुसार मतदाताओं की संख्या बढ़कर 2 लाख 96 हजार 457 हो गई है।

  • जेंडर रेशियो: 956
  • ईपी रेशियो: 54.66
  • नो मैपिंग वाले मतदाता: 2,067
  • लॉजिकल एरर: 1,03,502
  • अन्य मतदाता: 1,88,519
  • 85 वर्ष से अधिक आयु के वरिष्ठ नागरिक: 1,226
  • 18–19 वर्ष आयु वर्ग के युवा मतदाता: 3,123
  • दिव्यांग मतदाता: 3,375
  • 100 वर्ष से अधिक आयु के मतदाता: 30
  • सेवा निर्वाचक: 80

दावा-आपत्ति अवधि (23 दिसंबर 2025 से 22 जनवरी 2026) के दौरान फार्म-6 के 2,461, फार्म-7 के 300 तथा फार्म-8 के 358 आवेदन प्राप्त हुए। इनमें से 2,000 फार्म-6, 19 फार्म-7 एवं 231 फार्म-8 आवेदन स्वीकृत कर सूची में अद्यतन किए गए, जबकि 461 फार्म-6, 281 फार्म-7 एवं 127 फार्म-8 आवेदन अस्वीकृत किए गए।

विधानसभा क्षेत्र 72–कवर्धा

विधानसभा क्षेत्र 72–कवर्धा में कुल 447 मतदान भाग हैं। प्रारंभिक प्रकाशन के अनुसार यहां 3 लाख 9 हजार 683 मतदाता थे तथा 1 लाख 12 हजार 48 नोटिस जारी किए गए।

अंतिम प्रकाशन के अनुसार मतदाताओं की कुल संख्या 3 लाख 11 हजार 460 हो गई है।

  • जेंडर रेशियो: 987
  • ईपी रेशियो: 53.92
  • नो मैपिंग वाले मतदाता: 1,635
  • लॉजिकल एरर: 1,10,413
  • अन्य मतदाता: 1,97,635
  • 85 वर्ष से अधिक आयु के वरिष्ठ नागरिक: 850
  • 18–19 वर्ष आयु वर्ग के युवा मतदाता: 4,128
  • दिव्यांग मतदाता: 2,868
  • 100 वर्ष से अधिक आयु के मतदाता: 18
  • सेवा निर्वाचक: 67

दावा-आपत्ति अवधि में यहां फार्म-6 के 2,715, फार्म-7 के 294 तथा फार्म-8 के 744 आवेदन प्राप्त हुए। इनमें से 2,454 फार्म-6, 51 फार्म-7 एवं 619 फार्म-8 आवेदन स्वीकृत किए गए, जबकि 261 फार्म-6, 243 फार्म-7 एवं 125 फार्म-8 आवेदन अस्वीकृत हुए।

राजनैतिक दलों को उपलब्ध कराई गई मतदाता सूची

आयोग के निर्देशानुसार जिले के विधानसभा क्षेत्र 71–पण्डरिया एवं 72–कवर्धा के अंतर्गत कुल 870 मतदान केंद्रों की फोटोयुक्त मतदाता सूची की एक-एक सेट हार्डकॉपी तथा फोटो रहित मतदाता सूची की सॉफ्टकॉपी जिले के सभी मान्यता प्राप्त राजनैतिक दलों के पदाधिकारियों को प्रदान की गई।

इस अवसर पर उप जिला निर्वाचन अधिकारी नरेंद्र पैकरा, एसडीएम पंडरिया संदीप ठाकुर, निर्वाचन सुपरवाइजर चंद्राकर सहित विभिन्न राजनैतिक दलों के प्रतिनिधि उपस्थित रहे।

विशेष गहन पुनरीक्षण 2026 के तहत किए गए इस व्यापक अभियान से जिले में मतदाता सूची को अधिक शुद्ध, पारदर्शी एवं त्रुटिरहित बनाने की दिशा में महत्वपूर्ण कदम उठाया गया है।

About The Author

Raja Pawan Shrivastava

राजा श्रीवास्तव(फाउंडर & चीफ एडिटर) बीएजेएमसी (B.A.J.M.C) कुशाभाऊ ठाकरे पत्रकारिता एवं जनसंचार विश्वविद्यालय, रायपुर, छत्तीसगढ़.. खबर,विज्ञापन या अन्य खास अपडेट के लिए संपर्क करे - 📞7389167768☎️

Related Articles

Back to top button
error: Content is protected !!